हाइवा जोरिया में गिरा, हताहत नहीं
कुंडहित (जामताड़ा) : गुरुवार सुबह पत्थर डस्ट लदा हाइवा नियत्रंण खोकर खरबोना जोरिया में ज
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 06:43 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : गुरुवार सुबह पत्थर डस्ट लदा हाइवा नियत्रंण खोकर खरबोना जोरिया में जा गिरा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक एवं उप चालक को ग्रामीणों ने गाडी से निकाला। घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना की पुलिस पहुंचकर चालक को थाना ले गयी और उप चालक को गाड़ी की रखवाली करने लिए छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार दुमका सारस डंगाल से हाइवा जेएच 16ए 8167 डस्ट लेकर नाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान खरबोना जोरिया के पास गाड़ी नियंत्रण खोकर पुलिया के नीचे जा गिरी। ग्रामीणों ने गाड़ी के अंदर से चालक सह दुमका निवासी के चिकु असांरी एवं उपचालक लिट्टीपाड़ दुमका निवासी के मुकेश तुरी को बहार निकाला। दोनों को हल्की चोट लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें