दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी अधिवक्ता कल्याण कोष में राशि मुहैया कराए सरकार
जामताड़ा दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में अधिवक्ताओं के लिए कल्याण कोष व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सुविधा मुहैया कराने के लिए बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य सुनील कुमार सिंह मंगलवार को जामताड़ा पहुंचे।
जामताड़ा : दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में अधिवक्ताओं के लिए कल्याण कोष व अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सुविधा मुहैया कराने के लिए बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य सुनील कुमार सिंह मंगलवार को जामताड़ा पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार से दिल्ली की तर्ज पर उनके कल्याण कोष के लिए 5,000 करोड़ और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग के लिए अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा।
बताते चलें कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले दो माह से झारखंड के अलग-अलग बार एसोसिएशन से संपर्क कर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह जामताड़ा पहुंचे थे। यहां अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने बोकारो तेनुघाट, रामगढ़, जमशेदपुर, रांची, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, मधुपुर अधिवक्ता संघ में अपनी बातें रखी और अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा। यहां अधिवक्ताओं ने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके कार्य की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और 5000 पूरे देश के अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार से सहयोग के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सरकार को मांग पूरी करनी चाहिए। मौके पर अधिवक्ता विशेश्वर महतो, अशोक तिवारी, अमीर सरकार, अमीर दुबे, प्रताप सिंह, सुशील घोष, सुखदेव राणा, विनोद कुमार, महेंद्र वर्मन सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।