सरकार उड़ा रही हाथी, धरातल पर कुछ दिखता नहीं
नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रदेश में भूख से हो रही मौत, राशन वितरण एवं पेंशन भुगतान में अनि
नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रदेश में भूख से हो रही मौत, राशन वितरण एवं पेंशन भुगतान में अनियमितता के विरोध में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। आधार सी¨डग के नाम पर जामताड़ा जिले में 51 हजार लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची से हटाया गया है। लोगों को आधार नहीं अनाज चाहिए।
कहा कि मनरेगा में लोगों को मजदूरी नहीं मिल रही है। मजदूर काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं। सरकार चावमीनवाले का भी ओएमयू करने में लगी है। हाथी उड़ाया जा रहा है परंतु धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधायकों का अपमान किया है। इस नाते उन्होंने प्रदेश की जनता का भी अपमान किया है, क्योंकि विधायक जनता के द्वारा ही चुने गए हैं। सरकार ने 108 एंबुलेंस की खरीदारी की है जो अनुपयोगी साबित हुई है। एंबुलेंस खरीददारी की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। आज पूरे प्रदेश में सरकार की नीतियों के विरोध में प्रखंड स्तर पर धरना दिया जा रहा है। धरना के बाद विधायक ने महामहिम राज्यपाल के नाम 15 सूत्री मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जहीर आलम को सौंपा। इस अवसर पर देवानंद ¨सह, सफाउद्दीन अंसारी, मो. इकराम, गोलक यादव, मो. मनसूर, मो. नशीम, रासमुनी हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।