Move to Jagran APP

झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार ने दिया सम्मान

नारायणपुर (जामताड़ा) : बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो शुक्रवार को फतेहपुर जाने के क्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:36 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:36 AM (IST)
झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार ने दिया सम्मान
झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार ने दिया सम्मान

नारायणपुर (जामताड़ा) : बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो शुक्रवार को फतेहपुर जाने के क्रम में नारायणपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में रुके और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने विकास के कई आयाम प्रस्तुत किए हैं। आदिवासी, गरीब, पिछड़ा सभी वर्गो तक विकास पहुंचा है। विपक्ष दलों ने झारखंड आंदोलनकारियों के नाम पर केवल राजनीति की है, लेकिन आंदोलनकारियों को भाजपा की सरकार ने ही सम्मान देने का कार्य किया है। कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दें। कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं, इसलिए आप अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इसके बाद विधायक ने दलदला मोड़ स्थित भाजपा नेता स्वर्गीय मदन पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता तरुण गुप्ता, दुबराज मंडल, संजय मंडल, राजन मंडल, कालीचरण दास, रमेश ओझा, तरूण मंडल आदि उपस्थित थे।

prime article banner

पारा शिक्षकों की सुनी जाएगी : भाजपा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि रांची में पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ऐसा हुआ है तो गलत है। पारा शिक्षक हमारे अपने हैं वे इस मुद्दे पर सरकार से वार्ता करेंगे। पारा शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.