दौड़ लगाकर प्राप्त करें लाखों का पुरस्कार
जामताड़ा दौड़ में भाग लेकर चाहे तो लाखों की राशि जीत सकते हैं। इस क्रम में आगामी 23 फरवरी को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी मैदान रांची में फीट इंडिया रनो थान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के युवा कार्य निदेशालय झारखंड एथेलेटिक्स एसोसिएशन व राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी वेबसाइट पर अथवा 9885000685 पर कॉल करके भी निबंधन करवा सकते हैं।
जामताड़ा : दौड़ में भाग लेकर चाहे तो लाखों की राशि जीत सकते हैं। इस क्रम में आगामी 23 फरवरी को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी मैदान रांची में फीट इंडिया रनो थान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के युवा कार्य निदेशालय, झारखंड एथेलेटिक्स एसोसिएशन व राउंड टेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी वेबसाइट पर अथवा 9885000685 पर कॉल करके भी निबंधन करवा सकते हैं।
इस हाफ मैराथन दौड़ में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें 21 किमी श्रेणी भारतीय महिला व पुरुषों के लिए प्रथम पुरस्कार 150000 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 75000 रुपया, तृतीय पुरस्कार 51000, चतुर्थ पुरस्कार 31000 व पांचवें पुरस्कार के हकदार को 21000 रुपया प्रदान किया जाएगा। इसी तरह 10 किमी. श्रेणी भारतीय महिला व पुरुषों के लिए प्रथम पुरस्कार 75000 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 51000, तृतीय पुरस्कार 21000, चतुर्थ पुरस्कार 11000 तथा पांचवें पुरस्कार के रूप में 5000 रुपया दिया जाएगा। 10 किमी. श्रेणी 14 वर्ष के नीचे भारतीय बालक व बालिकाओं के लिए प्रथम पुरस्कार 10000 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 7500, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपया, चतुर्थ पुरस्कार 3000 व पांचवें पुरस्कार के रूप में 2000 रुपया दिया जाएगा। 21 किमी. श्रेणी गैर भारतीय महिला व पुरुषों के लिए प्रथम पुरस्कार 100000 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 50000 रुपया, तृतीय पुरस्कार 25000 रुपया दिया जाएगा। 10 किमी श्रेणी 55 वर्ष के ऊपर भारतीय महिला एवं पुरुषों के लिए प्रथम पुरस्कार 25000 रुपया, द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपया तथा तृतीय पुरस्कार 10000 रुपया दिया जाएगा।