स्कूल से गैस सिलेंडर की चोरी
स्कूल से गैस सिलेंडर की चोरी
स्कूल से गैस सिलेंडर की चोरी
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड के देवली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर की चोरी कर लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव दयामय मंडल ने कुंडहित थाना में सन्हा दर्ज कराया। गत 31 जुलाई को कुंडहित थाना अन्तर्गत देवली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोई घर से दो गैस सिलेंडर चोरी कर ली। विद्यालय के सचिव दयामय मंडल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह छुट्टी के बाद विद्यालय के मुख्य गेट में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। अगले दिन सुबह जब ताला खोलकर अंदर देखा तो पाया कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। साथ ही विद्यालय के रसोई घर का भी ताला टूटा हुआ पाया। देखा कि रसोई घर से दो गैस सिलेंडर गायब है। इसकी जानकारी उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आंखी मंडल व स्थानीय चौकीदार को दिया। घटना को लेकर कुंडहित थाना में सन्हा दर्ज कराया गया।