Move to Jagran APP

गांधी मैदान सज-धज कर तैयार, आज शान से लहराएगा तिरंगा

गांधी मैदान सज-धज कर तैयारआज शान से लहराएगा तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)
गांधी मैदान सज-धज कर तैयार, आज शान से लहराएगा तिरंगा
गांधी मैदान सज-धज कर तैयार, आज शान से लहराएगा तिरंगा

गांधी मैदान सज-धज कर तैयार, आज शान से लहराएगा तिरंगा

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : 76 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जामताड़ा गांधी मैदान समेत अन्य सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य समारोह स्थल जामताड़ा गांधी मैदान सजधज कर तैयार है। जामताड़ा गांधी मैदान में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त ने प्रमुख सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण को लेकर समय भी निर्धारित कर दिया है और समय पर ध्वजारोहण करने का निर्देश दिया है।

-- कहां ,कब होगा ध्वजारोहण :

- जामताड़ा गांधी मैदान में प्रात: 09:00 बजे

- समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में प्रात: 10:10 बजे

- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:15 बजे

- जिला परिषद कार्यालय में प्रात: 10:25 बजे

- उपायुक्त न्यायालय में प्रातः 10:55 बजे

- अनुमंडल कार्यालय में 11:00 बजे

- अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 11: 05 बजे

-- जामताड़ा साइबर थाना में 11:10 बजे

- वन प्रमंडल कार्यालय में 11:20 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण होगा।

इसके अलावा जामताड़ा टाउन थाना, जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय,जामताड़ा मंडल कारा, प्रखंड सह अंचल कार्यालय जामताड़ा, जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा, जामताड़ा महिला महाविद्यालय, जिला कांग्रेस कार्यालय, जिला भाजपा कार्यालय समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थान के साथ गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा।

मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण से पूर्व उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी जिला मुख्यालय स्थित वीर कुंवर सिंह, भगवान बिरसा मुंडा, बीर सो-कान्हू मुर्मू, सुभाष चंद्र बोस समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल में परेड निरीक्षण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.