कोयला लदी चार भैंसा गाड़ी जब्त, दो गिरफ्तार
नाला (जामताड़ा) नाला थाना की पुलिस ने अफजलपुर गांव के समीप अवैध कोयला लदे चार भैंसा गाड़ी जब्त की। थाना प्रभारी सूर्यजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे पुलिस गश्ती के दौरान कोयला लदे चार भैंसा गाड़ी को जब्त किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:13 PM (IST)
नाला (जामताड़ा) : नाला थाना की पुलिस ने अफजलपुर गांव के समीप अवैध कोयला लदे चार भैंसा गाड़ी जब्त की। थाना प्रभारी सूर्यजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे पुलिस गश्ती के दौरान कोयला लदे चार भैंसा गाड़ी को जब्त किया। इसमें करीब छह टन कोयला है। जब्त कोयला को नाला थाना लाया गया। दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य लोग पुलिस को देखते ही भाग गए। गाड़ी में अवैध कोयला लादकर अफजलपुर की ओर से नाला सड़क की ओर जा रहा था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। घोड़मारा शेख नजरूल व शेख राजू को गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें