सालकुंडा जैन मंदिर में ध्वजारोहण
संवाद सूत्र बिदापाथर (जामताड़ा) नाला प्रखंड के सालकुंडा गांव के श्वेतांबर जैन मंदिर में सो
संवाद सूत्र, बिदापाथर (जामताड़ा) : नाला प्रखंड के सालकुंडा गांव के श्वेतांबर जैन मंदिर में सोमवार को अनुष्ठान के साथ मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। जैन समुदाय के लोगों ने शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए अनुष्ठान किया। झूठे माजि ने बताया कि ज्येष्ठ माह में प्रतिवर्ष मंदिर का ध्वजा बदला जाता है। विधिविधान के साथ मंदिर में नये सिरे से ध्वजारोहण किया जाता है। जैन धर्म में हमेशा से ही मुंह में कपड़ा बांधकर पूजा करने की प्रथा रही है। मुंह बांधकर ही एक दूसरे से बात करते हैं। आज पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसे महामारी के संकट से गुजर रहे हैं। ऐसा संकट आगे न बढ़े, इसलिए हमें प्रकृति व जीवों के प्रति दयाभाव रखना चाहिए व पशु-पक्षी के ऊपर हो रहे अत्याचार पर भी रोक लगनी चाहिए। तभी सभी मानव जाति का कल्याण संभव है। मौके पर पायल माजि, आलोक माजि, संजय माजि आदि उपस्थित थे।