सिलेंडर फटने से घर में लगी आग
फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड की शिमलाडंगाल पंचायत के जोरडीहा ग्राम में गुरुवार देर रात ग
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:55 PM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड की शिमलाडंगाल पंचायत के जोरडीहा ग्राम में गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। इस घटना में संतोष गोस्वामी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं सिलेंडर फटने से जोरदार धमका हुआ था। स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण करने का काफी प्रयास किया। इसके बाद जामताड़ा अग्निशमन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर नियंत्रण किया जा सका। हादसा के दौरान घर पर कोई नहीं था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें