खलिहान में आग लगने से हजारों का नुकसान
करमाटांड़ (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में कालीपदो मुर्मू के खलिहान में आग ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 05:52 PM (IST)
करमाटांड़ (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में कालीपदो मुर्मू के खलिहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया। सोमवार को अचानक दोपहर करीब दो बजे घर के सभी लोग जब खेत पर गए हुए थे तभी खलिहान में रखे धान में अचानक आग लग गई, आग की लपटें इतनी जोर थी कि समीप के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। हो-हल्ला के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित कालीपदो मुर्मू ने कहा कि हमलोग खेत से धान लाने गए थे। आग कैसे लगी इसका किसी को कोई पता नहीं है, अगर विलंब होता तो और कई घर चपेट में आ सकता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें