Move to Jagran APP

बाकुडीह में घर में आग लगी, दो लाख की संपत्ति जली

पबिया (जामताड़ा) : शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बाकुडीह के मुस्लिम मियां क

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 06:24 PM (IST)
बाकुडीह में घर में आग लगी, दो लाख की संपत्ति जली
बाकुडीह में घर में आग लगी, दो लाख की संपत्ति जली

पबिया (जामताड़ा) : शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बाकुडीह के मुस्लिम मियां के खपरैल मकान में अचानक आग लगने से दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जुमा का दिन होने के कारण सभी हम लोग पास में ही खड़े थे। स्नान करने की तैयारी कर रहे थे, तभी देखा कि मुस्लिम मियां के घर के अंदर से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते आग जलने लगी। घर के अंदर कोई भी सदस्य नहीं था। सभी नदी स्नान करने गए थे। घर की एक महिला सदस्य बगल के चापाकल में बर्तन साफ कर रही थी। उसे घर में आग लगने की जानकारी दी गई। आग से घर के दोनों कमरे में रखे दो पलंग, खाने का अनाज धान, चावल, पहनने का कपड़ा, रजाई, बिछावन, घर के कोठा में रखे पुआल, सिलाई मशीन, दो पंखा आदि सामान जलकर राख हो गया। लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

वार्ड सदस्य हारू मियां, बसारत अंसारी, शाहजहां अंसारी, मुबारक मियां, इम्तियाज अंसारी, लालू अंसारी, मुमताज अंसारी आदि ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवा की वजह से काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों की सूचना पर आग लगने के डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन वाहन पहुंचा। दो घंटा बाद आग नियंत्रित हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्लिम मियां और हमीद मियां काम करने के लिए बाहर गए हुए हैं। घर में चार महिला और सात बच्चे हैं। अंचलाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के निर्देश पर कर्मचारी सहदेव राव घटनास्थल पर पहुंचे और जले सामानों का जायजा लिया। मौके पर आनंद मरांडी, राजेश महतो, दुलाल मंडल, गणेश मंडल आग बुझाने में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.