कृषि मंत्री के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी
संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) कालाझरिया गांव में मंगलवार को लक्ष्मी नारायण यज्ञ मंडप क
संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : कालाझरिया गांव में मंगलवार को लक्ष्मी नारायण यज्ञ मंडप के समक्ष कृषि मंत्री रणधीर सिंह व जिप सदस्य पिकी कुमारी के बीच हुई झड़प के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पिकी कुमारी के बयान पर करमाटांड़ थाना में कृषि मंत्री रणधीर सिंह के खिलाफ कांड संख्या 33/19 धारा 341, 323, 354, 427, 504, 506 व 34 के तहत मारपीट, छेड़खानी व गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया, वहीं मंत्री के कार्यकर्ता जीतन मंडल के आवेदन पर करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 34/19 में तहत धारा 341, 323, 379, 385, 353 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिकी पर रंगदारी मांगने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। इसमें पिकी कुमारी व रामकिशन मंडल को अभियुक्त बनाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद बुधवार को एसडीपीओ अरविद उपाध्याय घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की।