विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा में 14 किसानों को ₹1.72 लाख का सोलर पंप महज ₹17,284 में मिला, सिंचाई लागत में आएगी कमी

Published: Thu, 23 Jul 2026 02:24 PM (IST)

कुंडहित प्रखंड में किसान समृद्धि योजना के तहत 14 किसानों को 90% सब्सिडी पर सोलर पंप वितरित किए गए। इससे ...और पढ़ें

जामताड़ा में 14 किसानों को मिला सोलर पंप

जामताड़ा में 14 किसानों को मिला सोलर पंप

HighLights

  1. कुंडहित में 14 किसानों को सोलर पंप वितरित।

  2. ₹1.72 लाख का पंप ₹17,284 में मिला।

  3. सिंचाई लागत घटेगी, फसल उत्पादन बढ़ेगा।

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)। कुंडहित प्रखंड परिसर में वुधवार को किसान समृद्धि योजना के तहत 14 किसानों के बीच 90 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर पंप वितरण किया गया। 

इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अपिश्वर हेम्बरम, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल, मुखिया बिमला हांसदा, बीटीएम सुजीत सिंह, एटीएम अमीर हेम्बरम, बीएओ मनोरंजन मिर्धा के उपस्थित में 14 किसानों के बीच वितरण किया गया। 

इस दौरान पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल ने बताया इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और डीज़ल जनरेटर पर निर्भरता से मुक्त मिला, ताकि खेती की लागत में कमी आए और फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकेगा। 

17,284 हजार रुपये में मिला सोलर ट्राली पंप

बीटीएम सुजीत सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लगभग 1 लाख 72 हजार रुपये की कीमत वाला सोलर ट्राली पंप किसानों को मात्र करीब 17,284 हजार रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पंप पूरी तरह सोलर ऊर्जा से संचालित होता है, जिससे किसानों को न तो बिजली बिल की चिंता करनी पड़ेगी और न ही डीजल पर होने वाले अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पेड़ेगा। 

खास बात यह है कि यह पंप ट्राली पर स्थापित होता है, जिससे इसे एक खेत से दूसरे खेत तक आसानी से ले जाया जा सकता है और विभिन्न स्थानों पर सिंचाई में इसका उपयोग किया जा सकता है। 

आवेदन की प्रक्रिया को रखा गया है सरल

उन्होंने बताया किसान समृद्धि योजना के तहत सोलर ट्राली पंप प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान जिला कृषि कार्यालय या आत्मा कार्यालय में संपर्क कर लाभ ले सकते हैं । साथ ही प्रखंड कृषि कार्यालय से भी सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया को सरल रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें और किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी का सामना न करना पड़े। मौके पर किसान नीरद सिंह, श्यामल मंडल सहित किसान मित्र काजल राजवाड़ सहित काफी संख्या में ग्रामीण एंव किसान उपस्थित थे।