सेवानिवृत्त थाना प्रभारी व एएसआइ को दी गई विदाई
नाला (जामताड़ा) शनिवार की देर शाम नाला थाना परिसर में एक समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त थाना प्रभारी सूर्यजीत प्रसाद सिंह व एएसआइ प्रभाकर को विदाई दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने किया। नाला थाना पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ मनोज कुमार झा व गण्यमान्य लोग थे।
नाला (जामताड़ा) : शनिवार की देर शाम नाला थाना परिसर में एक समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त थाना प्रभारी सूर्यजीत प्रसाद सिंह व एएसआइ प्रभाकर को विदाई दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने किया। नाला थाना पुलिस पदाधिकारी, एसडीपीओ मनोज कुमार झा व गण्यमान्य लोग थे।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य भानु रंजन ठाकुर ने सेवानिवृत्त हुए सूर्यजीत प्रसाद सिंह के कुशल कार्यकाल की प्रशंसा की। प्राचार्य ठाकुर ने कहा कि कम समय के कार्यकाल में ही सूर्यजीत प्रसाद सिंह ने नाला थाना क्षेत्र में अपनी कार्यशैली की बदौलत काफी लोकप्रियता हासिल की। पुलिस-पब्लिक के संबंध को बेहतर बनाने का काम किया है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी सूर्यजीत प्रसाद सिंह क्षेत्र वासियों के दिल में बसे रहेंगे। पुलिस निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने भी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के कार्य की प्रशंसा की। जबकि सूर्यजीत प्रसाद सिंह व एएसआइ प्रभाकर ने कहा कि अनुशासन की बदौलत ही पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल को भली-भांति गुजार सके। अनुशासन ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए अहम कुंजी है। मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार झा, एएसआइ अरविद कुमार, प्रभु भूषण, समाजसेवी रंजीत डोकानिया, शेख सलीम जहांगीर आदि पुलिस पदाधिकारी थे।