परिजन आपस में उलझे, लड़का-लड़की को ले गई पुलिस
फतेहपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की को लेकर फतेहपुर पंचायत के एक लड़के ने बु
फतेहपुर : फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की को लेकर फतेहपुर पंचायत के एक लड़के ने बुधवार की रात को फरार हो गया। गुरुवार सुबह जब यह सूचना फैली तो दोनों की खोज परिजनों ने शुरू कर दी। हालांकि दोनों पक्षों में तनाव का भी माहौल बना रहा। दोपहर बाद जब दोनों बरामद हुए तो लड़की के घर में दोनों पक्ष के काफी संख्या में लोग जुट गए। अभी समझौता वार्ता चल ही रहा था कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते सभी गोविदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर निकल गए। बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी ने थाना को सूचना दी। पुलिस ने पहुंची भीड़ को तितर-बितर कर लड़का व लड़की समेत कई परिजन को थाना ले गई। समाचार प्रेषण तक दोनों पक्ष के लोग थाना में मौजूद थे। पुलिस ने किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।