Move to Jagran APP

डीएवी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई

संवाद सहयोगी जामताड़ा शनिवार को सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक डा

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 08:32 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 08:32 PM (IST)
डीएवी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई
डीएवी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : शनिवार को सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. जेके सिंह को विदाई दी। मौके पर जामताड़ा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य महेंद्र सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख संजीव कुमार, संयोजक, स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष कपीश परसुरामका ने उपहार भेंट कर विदाई दी।

loksabha election banner

उन्होंने 1990 में भागलपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी और 1991 में डीएवी पब्लिक स्कूल बोकारो में योगदान दिया। 1993-2001 तक डीएवी स्कूल, आरा में कार्यरत रहे। 2001-2014 तक गीता देवी डीएवी स्कूल, देवघर तथा 2014 से सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल, जामताड़ा में अपनी सेवा दी। क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड के साथ झारखंड राज्य के सह संयोजक के रूप में 2008 में वे जुड़े। 2019 में इन्हें क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एक स्मृति चिह्न, घड़ी, शॉल और छाता देकर उन्हें विदा किया। उनके सम्मान में डॉ रीता नाग ने रवींद्र संगीत, एसके दास और बन्नोश्री सरकार ने गीत प्रस्तुत किए। मारोह का संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बी एन सिंह ने किया।

प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने कहा कि एक बड़े भाई के रूप में उनसे संरक्षण व सुझाव मिलता था। अब यह कमी महसूस होगी। डॉ. जेके सिंह ने कहा कि वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि डीएवी संस्था को अपनी सेवा दी। मौके पर डॉ. राघवेंद्र तिवारी, बीएन सिंह, डॉ. अश्विनी दुबे, विनय कृष्ण, दीपक कुमार, प्रदीप्तो दास, एके विश्वकर्मा, एके पात्र, सुजीत कुमार मंडल, अमित शीत उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.