सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
नाला (जामताड़ा) शनिवार को शैक्षणिक अंचल नाला अंतर्गत जीवनपुर विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक रसमय माजि के सम्मान में प्रधानाध्यापक रामरतन मुर्मू की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।
नाला (जामताड़ा) : शनिवार को शैक्षणिक अंचल नाला अंतर्गत जीवनपुर विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक रसमय माजि के सम्मान में प्रधानाध्यापक रामरतन मुर्मू की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह का संचालन महेश्वर घोष ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रसमय माजि को फूल माला तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बाल्मिकी कुमार, राज्य उपाध्यक्ष पदाधिकारी बंकिम प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला के वरीय उपाध्यक्ष हरि प्रसाद राम, प्रवक्ता एसएम इमाम, संयुक्त सचिव द्वारिका राम, संयुक्त सचिव संजय कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक पंकज कांति खां, सुनीति मंडल व अन्य अतिथियों में कुंडहित अंचल के सचिव कृष्ण रजक, गेरिया अंचल सचिव राधाविनोद मंडल, परिमल मारांडी, क्षमंकरी मालपहाड़िया, वैद्यनाथ पाल, अर्जुन गोराई, सुधीर कुमार यादव, गौर प्रसाद यादव, नयापारा पंचायत के मुखिया सुदर्शन टुडू, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव महेश्वर घोष आदि के साथ-साथ विद्यालय जीवनपुर के अध्यक्ष, संयोजिका, उपाध्यक्ष के साथ-साथ अभिभावकगण व विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।