Move to Jagran APP

मोदी मदारी, 15 पैसे तक नहीं दिए : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व मोदी मदारी के भेष में आए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 07:58 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:38 AM (IST)
मोदी मदारी, 15 पैसे तक नहीं दिए : सुबोधकांत
मोदी मदारी, 15 पैसे तक नहीं दिए : सुबोधकांत

करमाटांड़ (जामताड़ा) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय करमाटांड़ के ईदगाह मोड़ मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि महागठबंधन की सरकार से ही हमारे देश का विकास संभव है। पूर्व में भी हमारी सरकार गरीबों, अल्पसंख्यक, असहाय, जवानों, महिलाओं के लिए कई कार्य किए हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व मोदी मदारी के भेष में आए थे। उस समय कहा था कि किसानों के पैसे को डबल कर देंगे। 15 लाख देंगे, लेकिन आज तक 15 पैसे तक नहीं दिए। उन्होंने देश को ठगा है। रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार सिर्फ पोस्टर बैनर पर ही विकास कर रही है। जमीनी स्तर पर कुछ भी काम नहीं हुआ है। महागठबंधन एक है। एक रहेगा। महागठबंधन की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। देश से गरीबी को मिटाने के लिए हर किसानों के खाते में 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठा है। झूठी नीति के तहत हमारे देश को चला रहे हैं। शिबू सोरेन की अहम भूमिका झारखंड को अलग राज्य राज्य बनाने में रही है। पूर्व मंत्री हाजी हुसैन ने कहा की प्रदेश के निर्माता हैं शिबू सोरेन। उन्होंने ही झारखंड को पहचान दिलाई है। शिबू सोरेन ही देश का विकास कर सकते हैं। इसलिए शिबू सोरेन को विजय बनाएं।

जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, देवघर जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू, झाविमो नेता सुनील हांसदा, कार्तिक रजक, रफीक अनवर, मुख्तार अंसारी, जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, जमरूद्दीन अंसारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.