बाल विज्ञान मेला में प्रदर्शो के जरिए जल संरक्षण पर बल
फतेहपुर (जामताड़ा) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में आयोजित बाल विज्ञान मेला में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रदर्श का प्रदर्शन किया। इसमें जल संरक्षण वायु प्रदूषण कम खर्च में वाटर पंप का निर्माण की जानकारी प्रदर्शो में दी गई।
फतेहपुर (जामताड़ा) : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में आयोजित बाल विज्ञान मेला में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रदर्श का प्रदर्शन किया। इसमें जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, कम खर्च में वाटर पंप का निर्माण की जानकारी प्रदर्शो में दी गई। इन प्रदर्शो को अतिथियों ने अवलोकन किया। विद्यालय संयोजक अशोक कुमार महतो ने कहा कि स्कूल में इस तरह के आयोजन से छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। आधुनिक समय में विज्ञान का अध्ययन वैज्ञानिक सोच से करना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी पढ़ाई का ही एक अंग और छात्रों को अपनी कला कौशल के प्रदर्शन का मौका मिलता है। बेहतर प्रदर्श बनाने में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिशु वर्ग के साहिल बाबा ग्रुप को वाटर पंप मॉडल के लिए पहला स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बाल वर्ग में जल संरक्षण मॉडल के लिए समीक्षा सिंह ग्रुप को सम्मानित किया गया। मौके पर शिशिर सामंत, प्रधानाचार्य नवीन कुमार, मनोज झा, मदन मोहन पंडित, सुबोध महतो, पवन मंडल, देवाशीष मांझी, राम प्रसाद मंडल, अनूप पंडित, तरुण मंडल, साधु मंडल आदि उपस्थित थे।