महागठबंधन के तहत होगा लोसचुनाव
संवाद सहयोगी, जामताड़ा :मंगलवार को झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक पटौदिया धर्मशाला में जिला
संवाद सहयोगी, जामताड़ा :मंगलवार को झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक पटौदिया धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कई निर्णय लिए गए। मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह संतालपरगना के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अशोक वर्मा व जिला संगठन प्रभारी विजय ठाकुर ने जिले में संगठन विस्तार गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही जिला अध्यक्ष को प्रखंड, पंचायत, गांव व टोला स्तर पर एक-एक पार्टी प्रमुख के रूप में व्यक्ति का चयन करने का निर्देश दिया। जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक सभी छह प्रखंड में 7 से 23 फरवरी तक आयोजित करने को कहा। प्रखंडस्तरीय बैठक के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गई। इसमें फतेहपुर में तापस भट्टाचार्य, जामताड़ा नगर में डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, जामताड़ा ग्रामीण में सुनील कुमार हांसदा, नारायणपुर व मिहिजाम में पुष्पा सोरेन, करमाटांड़ में कार्तिक रजक, नाला में मनोज गोस्वामी, कुंडहित में किशन मुर्मू को प्रभारी बनाया गया। बैठक में उपस्थित पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह संथाल परगना के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि झारखंड में आने वाला समय झाविमो बाबूलाल मरांडी का होगा। भाजपा की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। सीएम रघुवर दास व प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में है। कहा कि लोकसभा का चुनाव महागठबंधन के तहत होगा। सीटो का फैसला 15 दिनों के अंदर हो जाएगा। आगामी बैठक 26 फरवरी को फतेहपुर में होगी। बैठक में रोहित मंडल को जिला सचिव, नेबूलाल महतो को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य कार्तिक रजक, अब्दुल मन्नान अंसारी, पुष्पा सोरेन, जिला महासचिव मनोज गोस्वामी, अंगद मिर्धा, लालू अंसारी, परमेश्वर दास ,किशन मुर्मू, सुखेन्द्र टुडू, अब्दुल ऱकीब रहमानी, मंगल सोरेन, जीतन कोल, बलदेव मुर्मू, सतीश ¨सह, मुख्तार आलम, सफाउदीन अंसारी, बारिस मरांडी, दिलीप हांसदा, कारू यादव, लालू हेम्ब्रम, ताहिर अली, बापी दास, अनवर हुसैन, महफूज अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।