Move to Jagran APP

आत्या-पात्या स्पर्धा को आठ खिलाड़ी चयनित

चार से छह अक्टूबर तक चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली 32 वीं जूनियर राष्ट्रीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता में झारखंड बालक टीम में जामताड़ा से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 12:45 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:31 AM (IST)
आत्या-पात्या स्पर्धा को आठ खिलाड़ी चयनित
आत्या-पात्या स्पर्धा को आठ खिलाड़ी चयनित

जासं, जामताड़ा : चार से छह अक्टूबर तक चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली 32 वीं जूनियर राष्ट्रीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता में झारखंड बालक टीम में जामताड़ा से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें सौरभ कुमार महतो (कप्तान) के अलावा राजकुमार हेंब्रम, फ्लिप सोनू किस्कू, कन्हैया चौधरी, सूरज महतो, अमन चौधरी, मुन्ना महतो, अंशु कुमार शामिल है।

loksabha election banner

जामताड़ा जिला आत्या-पात्या संघ के सचिव सूरज पासवान को झारखंड टीम का चीफ रेफरी बनाया गया है। जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे ने बताया कि भले ही खेल का नाम जामताड़ा जिला के लिए नया हो लेकिन यह बहुत पुराने खेलों में शामिल हैं। इस जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी को सही प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है। जिला आत्या-पात्या संघ के अध्यक्ष नितेस सेन, संयुक्त सचिव राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, दीनबंधु सिंह, इम्तियाज अंसारी, अरूप मित्रा, चंचल भंडारी, नंदन सिंह, पांचु बाउरी, अनीष रंजन ने सभी खिलाड़यिों को विजय होने की शुभकामना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.