Move to Jagran APP

ईडी ने साइबर अपराधियों को थमाया नोटिस

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 11:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 11:03 AM (IST)
ईडी ने साइबर अपराधियों को थमाया नोटिस
ईडी ने साइबर अपराधियों को थमाया नोटिस

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव पहुंची। यहां साइबर आरोपित गणेश मंडल, दिनेश मंडल, प्रदीप मंडल, संतोष मंडल व अंकुश मंडल को नोटिस थमाया। सभी आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित है। 26 नवंबर को दिल्ली में वकील के माध्यम से ईडी कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया।

loksabha election banner

टीम में रांची ईडी के इंस्पेक्टर शेखर गुप्ता थे।

बता दें कि साइबर अपराध के माध्यम से इन लोगों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति कहां से आई, कमाई का जरिया क्या है आदि सवालों का जवाब कोर्ट को देना है। साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए एसपी ने ईडी को पत्र लिखा था।

छह सितंबर को भी आई थी ईडी की टीम : दह सितंबर को ईडी की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा में साइबर अपराधी बिशु मंडल, मुकेश मंडल, प्रदीप मंडल एवं ¨पटू मंडल तथा लटैया गांव के गणपति मंडल एवं प्रकाश मंडल के घर पर दस्तक दी थी। घर में बैंक एकाउंट समेत अन्य कागजातों को खंगाला था। साइबर अपराधियों के अलिशान घर, रसोई घर एवं शौचालय देखकर अधिकारी दंग रह गए थे। ¨पटू मंडल के घर से नगद राशि भी बरामद की गई थी।

20 मामलों की हो रही जांच : 50 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले साइबर अपराधियों को जांच के दायरे में लाया गया है। जांच में सत्य पाने जाने पर संपत्ति अटैच की जाएगी। जिलें में ऐसे 20 मामलों की जांच हो रही है। साइबर अपराधियों के दस वर्ष पूर्व की संपत्ति एवं वर्तमान संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

क्या था मामला : नारायणपुर थाना के एएसआइ राजेंद्र प्रसाद ¨सह के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 207/2015 में साइबर अपराध का मामला दर्ज किया गया था। इसमें मिरगा के प्रदीप मंडल, बिशू मंडल, मुकेश मंडल एवं ¨पटू मंडल को तथा लटैया के गणपति मंडल एवं प्रकाश मंडल को अभियुक्त बनाया गया था। साइबर अपराध के जरिए लाखों के वारे न्यारे हुए थे। सभी नामजद अभियुक्त जमानत पर है परंतु ईडी के आने की सूचना पर सभी फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.