सड़क हादसे में युवक की मौत
संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) शुक्रवार रात को फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविदपुर-साहि
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा): शुक्रवार रात को फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर अगैया जोरिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । शनिवार सुबह जब लोगों की नजर मृतक पर पड़ी तो इसकी तत्काल सूचना थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दुमका जिला के मसलिया प्रखंड के भालुकसिधिया गांव निवासी करीब 35 वर्षीय व्यक्ति नरेन मरांडी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया गया कि युवक किसी रिश्तेदार के यहां से रात को ही घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट आ जाने से उसकी मौत हो गई।