Move to Jagran APP

कीजिए सम्मान, राशि दीजिए श्रीमान्

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : वेतनमान व अधिकार पाने की बात तो दूर यहां तो निर्धारित सम्मान राशि प

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:16 PM (IST)
कीजिए सम्मान, राशि दीजिए श्रीमान्
कीजिए सम्मान, राशि दीजिए श्रीमान्

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : वेतनमान व अधिकार पाने की बात तो दूर यहां तो निर्धारित सम्मान राशि पाने को राजस्व ग्रामप्रधान तरस रहे हैं। उनका 13 माह का सम्मान राशि का भुगतान लंबित है। इस वजह से राजस्व ग्राम प्रधान के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ग्राम प्रधान के सम्मान राशि भुगतान नहीं होने का असर खेती विस्तार पर पड़ रहा है।

loksabha election banner

क्या कहते हैं ग्रामप्रधान : ग्राम प्रधान संघ के संरक्षक विद्युत कुमार ¨सह ने कहा कि मानदेय किसी एक प्रखंड में नहीं, जिले के सभी छह प्रखंड में 10 से 13 महीने तक का लंबित है। 700 ग्राम प्रधान इसे प्रभावित हैं। सरकार ने राजस्व ग्राम प्रधान की सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा कर सम्मान देने का काम किया था। लेकिन समय पर नहीं मिल पाया।

नारायणपुर प्रखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष नरेश हांसदा ने कहा कि ग्राम प्रधान हर विकास योजनाओं के क्रियान्यवन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसके बाद भी मासिक सम्मान राशि पाने से वंचित है। सरकार से उपेक्षित महसूस हो रहा है।

जेरूआ के ग्राम प्रधान इलियास अंसारी ने कहा कि कर्मियों के वेतन व योजनाओं के निर्माण मद में आवंटन राशि की कमी नहीं होती लेकिन 2000 रुपये प्रति माह ग्राम प्रधान को देनेमें राशि की कमी का रोना रोया जा रहा है। ऐसी सरकारी व्यवस्था पर ग्राम प्रधान कैसे आस्था जता सकते है।

ग्राम प्रधान रूपडीह के हेमन मुर्मू ने बताया कि ग्राम प्रधान सरकारी उपेक्षाओं के बाद भी गांव में सरकार के सिपाही की भूमिका में अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। फिर भी मासिक सम्मान पाने को दर दर भटकना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को इस दिशा में साकारात्मक पहल करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.