हर घर तिरंगा सुनिश्चित करने को बांटे राष्ट्रीय ध्वज
हर घर तिरंगा सुनिश्चित करने को बांटे राष्ट्रीय ध्वज
हर घर तिरंगा सुनिश्चित करने को बांटे राष्ट्रीय ध्वज
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने को ले शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, जलसहिया, आंगनबाड़ी कर्मियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किया गया। इस अवसर पर बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, पूर्व उप प्रमुख दलगोविंद रजक, पंचायत समिति सदस्य पवन पोद्दार ने सभी को राष्ट्र ध्वज तिरंगा उपलब्ध कराया और उसे घर-घर में लगाने पर बल दिया। कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ऐतिहासिक हो, हर घर चौक चौराहों में तिरंगा लगे इस दिशा में पहल करें। सरकार के द्वारा इस निमित्त राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सरकारी स्तर पर तो झंडा लगाया ही जा रहा है। सामाजिक संगठनों व अन्य संगठनों के द्वारा भी आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं तथा रैली निकालकर लोगों को जागृत भी किया जा रहा है।