निष्ठा प्रशिक्षण के तीसरे दिन गणित की विस्तृत जानकारी दी
पबिया (जामताड़ा) शुक्रवार को नारायणपुर बीआरसी प्रशिक्षण कक्ष में निष्ठा प्रशिक्षण के तीसरे बैच के अंतिम दिन के आरंभ में प्रशिक्षक डीडी भंडारी ने गणित शिक्षण शास्त्र पर विस्तृत वर्णन करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणित मनुष्य के जीवन में दिन की शुरुआत से ही आरंभ हो जाती है गणित का पीछा आपका पीछा अंतिम समय तक करता रहेगा चाह कर भी कोई भी मनुष्य छोड़ नहीं सकता है। गणित से ही भौतिक विज्ञान का जन्म हुआ है। प्रशिक्षक श्यामनंदन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि गणित हर मनुष्य के जीवन के ज्ञान की कुंजी है। जो बच्चा गणित में पारंगत है वह बच्चा हर क्षेत्र में हीरो बन जाता है।
पबिया (जामताड़ा) : शुक्रवार को नारायणपुर बीआरसी प्रशिक्षण कक्ष में निष्ठा प्रशिक्षण के तीसरे बैच के अंतिम दिन के आरंभ में प्रशिक्षक डीडी भंडारी ने गणित शिक्षण शास्त्र पर विस्तृत वर्णन करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणित मनुष्य के जीवन में दिन की शुरुआत से ही आरंभ हो जाती है गणित का पीछा आपका पीछा अंतिम समय तक करता रहेगा चाह कर भी कोई भी मनुष्य छोड़ नहीं सकता है। गणित से ही भौतिक विज्ञान का जन्म हुआ है। प्रशिक्षक श्यामनंदन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि गणित हर मनुष्य के जीवन के ज्ञान की कुंजी है। जो बच्चा गणित में पारंगत है वह बच्चा हर क्षेत्र में हीरो बन जाता है। अरबिदो सोसायटी की ओर से आए प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को नवाचार के बारे में चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आपका आप से साक्षात्कार कराना ही मेरा काम है। नवाचार पर चर्चा करते हुए बताया कि अपनी ज्ञान को दूसरी में विभक्त करना ही नवाचार है। मौके पर शिवनंदन शर्मा, महेंद्र चौधरी, मनबोध पंडित, संतोष पंडित, ब्रजेश कुमार मिश्र, धनंजय सिंह, नरेश मंडल, प्रेम सागर मंडल, विश्वनाथ मरांडी, कुसुम कुमारी, लक्ष्मी पांडेय, रीना कुमारी आदि उपस्थित थे।