लगान वसूली की ऑनलाइन व्यवस्था खत्म करने की मांग
कुंडहित (जामताड़ा) मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में राजस्व ग्रामप्रधान की एक बैठक में संगठन को मजबूत करने वार्षिक लेखा-जोखा पद बल दिया गया। ऑफलाइन व ऑनलाइन लगान वसूली पर चर्चा हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष दुलाल चंद्र माजि ने कहा कि राजस्व गाम प्रधानों को लगान वसूली करने में परेशानी हो रही है।
कुंडहित (जामताड़ा) : मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में राजस्व ग्रामप्रधान की एक बैठक में संगठन को मजबूत करने, वार्षिक लेखा-जोखा पद बल दिया गया। ऑफलाइन व ऑनलाइन लगान वसूली पर चर्चा हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष दुलाल चंद्र माजि ने कहा कि राजस्व गाम प्रधानों को लगान वसूली करने में परेशानी हो रही है। संघ की ओर से बार-बार लगान वसूली की ऑनलाइन व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है पर अभी तक सरकार की ओर से किसी तरह की निर्णय नहीं लिया गया। इस मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को ज्ञापन दिया गया है। अध्यक्ष ने पहल का भरोसा भी दिया है। कहा कि कास्तकारी अधिनियम की धारा 49 का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व गांव में किसी भी सरकारी योजना का चयन होता है तो ग्रामप्रधान की उपस्थिति में होना चाहिए। ग्रामप्रधान की सम्मान राशि बढ़ाने की मांग की गई। मौके पर ग्राम प्रधान गया प्रसाद चंद, सुजीत सिंह, दीपक मंडल, कांति कुमार भंडारी, कालिगति पाल, उत्तम सिंह, रखाल मुर्मू, चरण टुडू, अन्नारानी घोष, रघुमुनि किस्कू, हलघर मंडल आदि उपस्थित थे।