विसस्तरीय किसान चौपाल करने का निर्णय
नाला (जामताड़ा) : रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी परिसर में भाजपा किसान मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक हुई।
नाला (जामताड़ा) : रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी परिसर में भाजपा किसान मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने की। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा किसान एवं गरीब हित में संचालित विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। विधानसभा स्तरीय किसान चौपाल के आयोजन पर भी चर्चा की गई। जिला किसान मोर्चा प्रभारी विष्णु मंडल ने बताया कि 24 जून को पांजुनिया पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय किसान चौपाल में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेंगे। बैठक के बाद किसान सभा के जिला कमेटी के प्रभारी विष्णु मंडल ने नाला-दुमका मुख्य सड़क पर जहां-तहां पेड़ बढ़ जाने से राहगीरों को रही कठिनाई पर चर्चा की। विभाग से पेड़ काटवाने को लेकर जल्द आवश्यक पहल करने की मांग की है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष आशीष बनर्जी, कृष्णा महतो, जीतेन राउत, शांतिमय माजी, उज्ज्वल महोली, बबलू राय, श्रीमंत मंडल, धीरेन मंडल आदि मौजूद थे।