झारखंड के जामताड़ा में हाथियों ने महिला की जान ली
Elephant attack in jamtara. हाथियों के झुंड ने महिला की जान ले ली। घटना झारखंड के जामताड़ा की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 10:52 AM (IST)
जामताड़ा, जेएनएन। झारखंड के जामताड़ा में बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नीमबेड़ा गांव में हाथियों के झुंड ने 48 वर्षीय महिला एग्नेश सोरेन की जान ले ली। शनिवार की रात को महिला अपने घर में सोई हुई थी। हाथियों के झुंड ने उसके मिट्टी के घर ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में दीवार से दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच चुकी है।
गौरतलब है कि इससे पहले इन्ही हाथियों के झुंड ने शनिवार को पिपला गांव निवासी गोविंद किस्कू को पटक-पटक कर मार डाला था।
तीन दिन पहले हाथियों ने नारायणपुर थाना के ठाकुरायडीह गांव निवासी रुस्तम की जान ले ली थी। जिले में हाथियों के प्रवेश से ग्रामीणों की रात दहशत में कट रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें