Move to Jagran APP

वज्रपात से मजदूर की मौत, घर में छाया मातम

करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर मैदान के समीप नावाडीह निवासी

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 06:26 PM (IST)
वज्रपात से मजदूर की मौत, घर में छाया मातम
वज्रपात से मजदूर की मौत, घर में छाया मातम

करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर मैदान के समीप नावाडीह निवासी 22 वर्ष के युवक करीम अंसारी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उनके साथी सलामत अंसारी 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। करीम अंसारी अपने दोस्त देवडीह निवासी सलामत अंसारी के साथ बाइक से बागबेर अपने ससुराल गए हुए थे। बागबेर से घर लौटने के क्रम में शीतलपुर मैदान के पास सोमवार की रात को वज्रपात होने से करीम अंसारी झुलस गया और मौके पर ही उसका दम टूट गया। जख्मी सलामत अंसारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। घटना की खबर सुनने के बाद करीम अंसारी की पत्नी करीना खातून, छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

--- बाइक से घर वापस लौट रहा था करीम : मृतक करीम अंसारी के पिता अब्दुल गफ्फार ने बताया कि करीम सोमवार को नावाडीह में हटिया करने के बाद घर की सब्जी खरीद कर घरवालों को दिया। उसके बाद वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला। घर वापस आने के क्रम में शीतलपुर मैदान के पास वज्रपात से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर स्थानीय ग्रामीणों से मिली। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक करीम अंसारी को एक लड़का व एक लड़की है। डेढ़ साल का शहजाद अंसारी व 7 माह की संजीदा खातून बेटी है।

---शुक्रवार को मद्रास से घर वापस लौटा था : करीम अंसारी सेलम मद्रास में काम करता था। लॉकडाउन के कारण शुक्रवार को घर वापस लौटा था। काफी दिन बाद काम से लौटने के कारण वह अपने परिजनों से मिलने के लिए ससुराल गया हुआ था। घटना की खबर सुनने के बाद पंचायत का मुखिया गुल मोहम्मद अंसारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को इलाज करने के लिए जामताड़ा भेजवाया। मामले की जानकारी स्थानीय विधायक रणधीर सिंह को दी। करीम अंसारी चार भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाइयों को सबसे प्यारा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। विधायक रणधीर सिंह ने घटना के बाद परिवार को सांत्वना दी। कहा कि मृतक के परिजनों को चार लाख व घायल के परिवार को दो लाख का सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। विधायक ने अपने वेतन से आर्थिक सहायता करने का भरोसा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.