डीसी ने किया नारायणपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
नारायणपुर (जामताड़ा) संतालपरगना के आयुक्त अरविद कुमार ने बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया समेत प्रखंड के अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया में भवनों की स्थिति देखी। बिजली पानी शौचालय आदि की उपलब्धता का अवलोकन किया। मिली कमियों को बीडीओ को दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ से चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
नारायणपुर (जामताड़ा) : संतालपरगना के आयुक्त अरविद कुमार ने बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया समेत प्रखंड के अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया में भवनों की स्थिति देखी। बिजली, पानी, शौचालय आदि की उपलब्धता का अवलोकन किया। मिली कमियों को बीडीओ को दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बीडीओ से चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने बीडीओ से प्रखंड क्षेत्र के कुल 145 मतदान केंद्रों पर चुनाव के मद्देनजर बिजली, पानी, शौचालय आदि की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और व्यवस्था को पूरी तरह से अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही उन विद्यालय भवनों का भी जिक्र किया जिसमें पुलिस बल के जवानों को ठहराया जाना है। संबंधित स्थानों पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी ली। शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर आयुक्त के निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नारायणपुर में निरीक्षण करने के बाद आयुक्त यहां से रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, एजीएम भागवत मंडल आदि उपस्थित थे।