मट्टांड़ के मैदान में ठगी के लिए जुटे थे साइबर अपराधी
विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर (करमाटांड़) थाना क्षेत्र के मट्टांड़ मैदान में साइबर अपराध को अंजाम देते हुए दो अपराधी विद्यासागर निवासी स्वर्गीय देवचंद मंडल के पुत्र राहुल मंडल व गिरिडीह के जोरासिमर निवासी द्वारका मंडल के पुत्र संतोष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) थाना क्षेत्र के मट्टांड़ मैदान में साइबर अपराध को अंजाम देते हुए दो अपराधी विद्यासागर निवासी स्वर्गीय देवचंद मंडल के पुत्र राहुल मंडल व गिरिडीह के जोरासिमर निवासी द्वारका मंडल के पुत्र संतोष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राम सरीक तिवारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के अड्डे पर छापेमारी की। मौके पर 10-12 की संख्या में आरोपित साइबर अपराध कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपित भागने लगे जिसमें से दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना में दोनों से पूछताछ चल रही है।