बाढ़ में करंट से झुलसे श्रमिकों के परिजनों में कोहराम
करमाटांड़ (जामताड़ा) : मंगलवार दोपहर को बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बिजली तार ठ
करमाटांड़ (जामताड़ा) : मंगलवार दोपहर को बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बिजली तार ठीक करने के क्रम में दर्जन भर झुलसे मजदूरों में चार यहां करमाटांड़ के श्रमिक हैं। यहां से दर्जन भर मजदूर मनसा पूजा मनाकर इसी रविवार को बाढ़ गए थे। इस घटना में कुछ मजदूरों की मौत होने की भी सूचना है। अन्य यहां के मजदूर सकुशल हैं। देर रात को यहां दास टोला में हादसे की खबर मिलने के साथ जख्मी मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। जख्मी मरीजों को इलाज के लिए पटना आपोलो व पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर यहां सुबह भाजपा नेता राजेंद्र मंडल परिजनों के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने बताया कि मंझलाडीह दास टोला समेत अन्य इलाकों से दर्जन भर श्रमिक स्थानीय चरघरा निवासी सुनील मंडल के साथ काम करने के लिए थे। इनमें आठ श्रमिक इसी टोला के हैं। मंगलवार को वहां करंट की चपेट में आकर गुरु देव दास, रविदास, मनसूदन दास, राजू दास पूरी तरह से झुलस गए हैं। इधर ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में काफी गरीबी है। रोजगार के अभाव में स्थानीय युवक बराबर बाहर जाते हैं। चरघरा निवासी सुनील मंडल के साथ मजदूर दुर्योधन दास, राजदेव दास, सोनू दास, झकसू दास, देव दास, रवि दास, मनसूदन दास, राजू दास यहां से काम करने बाढ़ रेलवे स्टेशन गए थे।
परिजनों के दबाव पर हुआ बेहतर इलाज : घटना की जानकारी नहीं देने के विरोध में परिजन सुनील मंडल के प्रति आक्रोश जता रहे थे। परिजन जब सुनील के घर गए तो उनसे दुर्व्यवहार भी किया गया। हादसे से सकुशल बजे मजदूरों से दूरभाष पर परिजन जब बात किए तक पूरी घटना सामने आयी। परिजनों ने ठेकेदार पर दबाव बनाया तक जख्मी को पीएमसीएच व आपोलो ले जाया गया। काम करने के दौरान दुर्योधन दास, राजदेव दास, सोनू दास, झकसू दास नहीं थे, इसलिए वे सही सलामत रहे।
अब रोजी-रोटी पर आफत : जख्मी राजू की मां सावित्री देवी ने बताया कि उनका छोटा पुत्र राजू की कमाई से ही पूरा परिवार चलता है। यहां घर पर खाने का अनाज तक नहीं है। कहा कि ठेकेदार ने पुत्र के घायल होने की सूचना तक नहीं दी। अब तक कोई सहायता राशि भी नहीं मिली है।
ठेकेदार ने दिया मुआवजा का भरोसा : दूरभाष पर ठेकेदार राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। पीड़ित मजदूरों का इलाज भी सही तरीके से कराया जा रहा है। बताया कि गंभीर मरीजों को आपोलो व अन्य को पीएमसीएच में इलाज कराया जा रहा है।