सावन पूर्णिमा पर करमदाहा मंदिर में उमड़ी भीड़
सावन पूर्णिमा पर करमदाहा में उमड़ी भीड़
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:01 AM (IST)
सावन पूर्णिमा पर करमदाहा मंदिर में उमड़ी भीड़
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : सावन पूर्णिमा के अवसर पर नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में भक्तों की काफी भीड़ हुई। सावन मास की पूर्णिमा होने के कारण लोग ज्यादा संख्या में करमदाहा पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि इसे नियंत्रित करने में प्रशासन और मंदिर कमेटी के सदस्यों को काफी परिश्रम करना पड़ा। करमदाहा गए लोग सर्वप्रथम बराकर नदी में पवित्र स्नान किया इसके उपरांत दुखिया महादेव की पूजा-अर्चना किया। हर हर महादेव, बोल बम बोल बम के उद्घोष से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। नारायणपुर प्रखंड के अलावे अन्य स्थानों से भी भक्तजन करमदाहा पूजन के लिए पहुंचे थे। दुखिया महादेव मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था और विश्वास है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें