स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
करमाटांड़ (जामताड़ा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमाटांड़ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी
करमाटांड़ (जामताड़ा): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमाटांड़ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी करमाटांड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर मंडल ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोविड वैक्सीन का 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मितेश साह ने कहा कि जब देश मे सम्पूर्ण लाकडाउन लगा था, उस समय लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे थे। वैसी स्थिति में भी स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर, कोरोनो मरीजों का इलाज किया। इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र रजक, रोहित साह, बी एच डब्ल्यू रामनारायण सिंह, एएनएम संगीता कुमारी, अंजली रानी, कुमारी कमलेश, कुमारी मंजू, सहिया देवंती देवी, सोना बीबी, रोहित कुमार, सफाई कर्मी एनाउल आदि समेत दर्जनों उपस्थित थे।