कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला
जासं जामताड़ा शनिवार को स्थानीय सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय विधायक डॉ इर
जासं, जामताड़ा : शनिवार को स्थानीय सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर कृषि बिल का विरोध किया। सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है और इसे किसी कीमत पर झारखंड में लागू होने नहीं दिया जाएगा।
कांग्रेस प्रभारी रणविजय सिंह ने भी इस बिल को किसान विरोधी बताया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार सिर्फ गरीबों का खून चूसना जानती है। जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ अन्याय होने नहीं देगी। किसान देश की रीढ़ हैं। प्रदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद क्षत्रिय, इरशादुल हक अर्शी, पप्पू डालमिया, कालीचरण सरखेल, अब्दुल रऊफ, तनवीर आलम, मिस्त्री सोरेन, अनवर अंसारी आदि लोग भी थे।