भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी
जामताड़ा/ मुरलीपहाड़ी दीपक प्रकाश को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि मनीष दूबे जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह सुभाष प्रसाद धनेश्वर मंडल भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मितेश साह पप्पू मंडल बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्र ने नए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश को बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेताओं को शुभकामना दी।
जामताड़ा/ मुरलीपहाड़ी : दीपक प्रकाश को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि मनीष दूबे, जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, सुभाष प्रसाद, धनेश्वर मंडल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मितेश साह, पप्पू मंडल, बीस सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्र ने नए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश को बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेताओं को शुभकामना दी। कहा कि दीपक प्रकाश की अगुवाई में राज्यभर में संगठन और मजबूत होगा। सभी ने नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद देते हुए व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। नेता द्वय ने कहा कि दीपक प्रकाश एक अनुभवी व कुशल संगठनकर्ता हैं। इनके नेतृत्व में झारखंड में पार्टी और मजबूत होगी। प्रत्येक घरों में पार्टी समर्थक होंगे। गांव-गांव में संगठन की पहुंच और पैठ बढ़ेगी। आनेवाले चुनावों तक बेहतर प्रदर्शन के लिए पार्टी के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार होगा।