जलसेनाओं ने लिया जलसंचयन का शपथ
दैनिक जागरण के अभियान कितना कितना पानी (सहेज लो हर एक बूंद को) के तहत प्रखंड के मध्य विद्यालय भैयाडीह में जल सैनिकों के बीच जल संचयन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जामताड़ा: दैनिक जागरण के अभियान कितना कितना पानी (सहेज लो हर एक बूंद को) के तहत प्रखंड के मध्य विद्यालय भैयाडीह में जल सैनिकों के बीच जल संचयन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा छह की छात्रा वर्षा पाठक ने कहा कि मानव जीवन के लिए जल बहुत ही आवश्यक है। केवल मानव जीवन ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधे जितने भी सजीव वस्तु है सभी को जल चाहिए। आज भूमि का जलस्तर दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है। इसे बचाने के लिए पहल परम आवश्यक है। वहीं कक्षा सात की खुशी कुमारी ने कहा कि सरकार और दैनिक जागरण के इस जल संचयन अभियान को मिलकर सफल बनाएंगे। कक्षा सात की अंजना कुमारी ने कहा कि भूमि का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है इसलिए हम लोगों को जल संचयन की आवश्यकता आ पड़ी है। जिसमें पौधारोपण, सोख्ता निर्माण, वर्षा जल को भूमि के अंदर ले जाने समेत अन्य कार्य किए जाने हैं। प्रतियोगिता में नीतू कुमारी, रूमा कुमारी, अमित पंडित, सुमित पंडित, अंजना कुमारी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर जल संचयन का शपथ भी लिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार व नोडल शिक्षक उमेश मिश्रा ने भी सरकार और दैनिक जागरण के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हम लोग इसे अपना कार्य समझकर सच्चे मन से करेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे। जल संरक्षण आज के समय के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज हो गई है और इसके लिए हम लोग अभियान चलाएंगे। जिसमें जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जल संचयन के लिए जागरूक करने सोख्ता निर्माण, पौधारोपण वर्षा जल को रोकने समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर नव कुमार पंडित, हराधन हेंब्रम, रामसुंदर मंडल, दुखहरण पाल आदि उपस्थित थे। राज्यस्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहारंगी में टूटे-फूटे सामाग्री से उपयोगी कूट से कूड़ेदान बनाया गया तथा गंदगी यहां-वहां न फेंकने पर बल दिया। इसके अलावा पत्तों व फूल से गुलदस्ता व अंडा रखने वाले कूट से पेंटिग बनाई गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल सोरेन, नोडल शिक्षक बाल्मीकि कुमार ने कहा की जल संचयन परम आवश्यक है। छात्रों को जल बर्बाद नहीं करने, इसका संचयन करने की सीख दी। जल संचयन के लिए सोख्ता का निर्माण, वाटर हार्वेस्टिग, पौधरोपण आदि कार्य होना है। इस अवसर पर जन्नत प्रवीन, गुल्फशा खातून, गुलनाज खातून, अब्दुल अंसारी, हसनैन अंसारी, वहीदा खातून, तसीमा खातून, जहीना खातून, लखन दास, सोहन मुर्मू, इरफान अंसारी, सहवाज अंसारी आदि जल सैनिक उपस्थित थे।