जलवायु परिवर्तन की दिशा में सामूहिक विचार करें
नारायणपुर (जामताड़ा) शनिवार को प्रखंड सभा कक्ष में वन क्षेत्र कार्यालय नारायणपुर के तत्वावधान में जल प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीएफओ सुशील कुमार सोरेन बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव रेंजर अरूण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। कोलकाता से आए अंकित कुमार अरिजीत गांगुली सोविक दास बैजनाथ पासवान राजीव तिवारी ने बारी-बारी से मौसम में असमय हो रहे बदलाव के बारे में जानकारी दिया। जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसके लिए मानव जिम्मेदार है तथा इसके लिए सभी को सोचना पडे़गा वरना बहुत देर हो जाएगी।
नारायणपुर (जामताड़ा) : शनिवार को प्रखंड सभा कक्ष में वन क्षेत्र कार्यालय नारायणपुर के तत्वावधान में जल प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीएफओ सुशील कुमार सोरेन, बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, रेंजर अरूण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। कोलकाता से आए अंकित कुमार, अरिजीत गांगुली, सोविक दास, बैजनाथ पासवान, राजीव तिवारी ने बारी-बारी से मौसम में असमय हो रहे बदलाव के बारे में जानकारी दिया। जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसके लिए मानव जिम्मेदार है तथा इसके लिए सभी को सोचना पडे़गा वरना बहुत देर हो जाएगी। पेड़ काटने, कोयला जलाने से कार्बन डाइअक्साइड गैस बनती है जो नुकसानदायक है। पेड़ काटे नहीं, बल्कि लगाएं। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से बारिश कम हो रही है तथा बीमारी बढ़ रही है। कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं जलस्तर नीचे जा रहा है। प्रखंड के कुल 26 गांवों में प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ पर वृक्ष लगाए, बीच की भूमि में चेकडैम बनाएं तथा नीचे की भूमि पर तालाब बनाए इससे मृदा और जल संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि मृदा कटाव रोकना है, वर्षा जल को रोककर जल का संरक्षण करना है। वर्षा जल को यूं ही बेकार नहीं जाने देना है। जंगल और गांव का विकास करना है। पौधारोपण और पशुपालन को बढावा देना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है। सभी को एकता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। एकता में बड़ी शक्ति होती है। जेएसएलपीएस के मो. इकबाल, सुनील सिन्हा, जयप्रकाश तिवारी, फूलबेगम बीबी, नाजमा बीबी, खुरेना बीबी, अनिता देवी, नरेसा बीबी, सनोदा हांसदा, सजोरी मुर्मू आदि उपस्थित थे।