Move to Jagran APP

करमाटांड में 8 करोड़ की लागत से बनेगा कोल्ड स्टोरेज

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : आठ करोड़ की लागत से 5,000 मैट्रिक टन क्षमता वाले को

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 07:05 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 07:05 PM (IST)
करमाटांड में 8 करोड़ की लागत से बनेगा कोल्ड स्टोरेज
करमाटांड में 8 करोड़ की लागत से बनेगा कोल्ड स्टोरेज

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : आठ करोड़ की लागत से 5,000 मैट्रिक टन क्षमता वाले कोल्डस्टोरेज का निर्माण करमाटाड़ में किया जाएगा। यह घोषणा कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने रविवार को की। कहा कि यह कोल्डस्टोरेज करमाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में बनेगा।

loksabha election banner

कृषि मंत्री ने रांची से लौटने के क्रम में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। मंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के साथ विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से वार्ता की। कजरा मोड़ पर गैस वितरण कार्यक्रम में 200 महिलाओं को गैस वितरण किया। कृषि मंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में सरकार गैस सिलेंडर एवं चूल्हा का वितरण कर रही है। सारठ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी घर वंचित न हो, इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर प्रत्येक घर तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए जोर-शोर से कार्य चल हा है।

12 पंचायतों में 600 पंप सेटों का होगा वितरण:

कृषि मंत्री ने ताराबहाल मोड़ पर अनुदान पर मिलने वाले पंप सेट का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति काफी सजग है। प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों में 600 पंप सेट का वितरण किया जाना है, जिसके तहत 100 पंप सेट का वितरण किया गया। कहा कि करमाटांड़ बाजार के लोगों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया। इसके बाद विवाह मंडप एवं छठ तालाब जीर्णोद्धार कार्य को भी स्वीकृति दी गई है, जिसे शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

12 पंचायतों में लगेगा तीन जनता दरबार

मंत्री ने कहा कि अब भी कुछ ऐसे गांव है, जहां के लोग वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन योजना से वंचित हैं इसके लिए जनता दरबार लगाकर ऑन द स्पॉट समस्याओं का हल किया जाएगा। 12 पंचायतों में 3 जनता दरबार लगाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। इसके तहत ताराबहाल गांव में 16 फरवरी को, बागबेर, अलगचुंवा, फोफनाद, बारादाहा, मटटांड पंचायत में 23 फरवरी को शीतलपुर मैदान में, सीताकाटा, तेतुलबंधा एवं करमाटांड़ में मिशन मैदान में 28 फरवरी को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में सभी संबंधित पदाधिकारियों को उपस्थित होकर ऑन द स्पॉट समस्याओं का हल करने का निर्देश दिया।

झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

इस कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री के समक्ष सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं अन्य दलों का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा, जिसमें मुख्तार अख्तर, सलीम अंसारी, प्रभु मंडल, राजीव भंडारी, किशोर मुर्मू, प्रदीप मंडल, संदीप मंडल, संजय मंडल आदि प्रमुख हैं।

ये थे उपस्थित:

इस मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुबोध प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, गुल मोहम्मद, अलीम अंसारी, राजीव महतो, किशोर महतो, सत्य प्रकाश मंडल, जयदेव प्रसाद, कूटू मियां समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.