Move to Jagran APP

अन्नदाता की आय अब दुगुनी करेंगे : रघुवर

गृहमंत्री शाह ने भी गिनाई उपलब्धि कहा कि देवघर में एम्स व दुमका में मेडिकल कॉलेज दिए

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:46 AM (IST)
अन्नदाता की आय अब दुगुनी करेंगे : रघुवर
अन्नदाता की आय अब दुगुनी करेंगे : रघुवर

जाटी, जामताड़ा : स्थानीय बेना मैदान में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पूर्व हुई सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम रघुवर दास ने केंद्र के सहयोग से राज्य सरकार की ओर से जनता को दिए गए लाभ गिनाए। गृह मंत्री ने कहा कि देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। डाकिया योजना के तहत आदिवासियों के घर में हर महीने 35 किलो अनाज पहुंचाया जा रहा है। पीएम मोदी व रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में कई विकास के कार्य हुए हैं। 4.5 लाख घर गरीबों को दिए गए। 35 लाख शौचालय का लाभ गांव-गांव के घर-घर दिया गया। झारखंड के लोगों को 5 लाख का मुफ्त इलाज योजना मिला। लुगुबुरु पहाड़ पर लगने वाले मेला को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

loksabha election banner

इसके पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की इस धरती से स्वतंत्रता आंदोलन सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, फूलो-झानो, चांद-भैरव ने आंदोलन किया। बिरसा मुंडा आदि ने जिस भारत के लिए बलिदान दिया वह आजादी आज मोदी-शाह के नेतृत्व में 370 ए व 35 ए हटा कर पूरी हुई। भाजपा की सरकार पीओके को मुक्त कराएगी। सीएम ने कहा कि भाजपा ने पूर्ण बहुमत संपूर्ण विकास के वादे को पूरा किया है साढ़े चार वर्षो में। झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदली है। झारखंड में फिर से डबल इंजन की सरकार बने। तीन सौ किमी सड़क बनी। हाइवे बनी। बंदरगाह बनाया। इससे जहाज से दुनिया से अब जुड़ेंगे। अब अन्नदाता की आय दुगुनी करनी है। पीएम किसान योजना से छह हजार, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से प्रति एकड़ पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

35 लाख किसानों को दूसरी किस्त शीघ्र

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 35 लाख किसानों दुबारा किस्त की राशि सरकार शीघ्र देगी। तीन हजार करोड़ राज्य सरकार व 21 सौ करोड़ केंद्र सरकार दे रही है। उज्ज्वला योजना में चूल्हा व डबल रिफिल दिया। संथाली संस्कृति व भाषा को मान्यता दी गई। अब संथाली भाषा में शिक्षक की बहाल कर रहे हैं। कहा जेएमएम ने जनता के बजाए स्वयं का विकास किया। पाकुड़ में बारह करोड़ माइंस घोटाला किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पानी टंकी, लाइट, रेल की सुविधा दी। 70 साल बाद गोड्डा में रेल आई। बिजली, पानी सबकुछ दिया गया। कहा महागठबंधन लूटबंधन है। संताल परगना को जेएमएम मुक्त करना है। आदिवासी भी आइएस, आईपीएस बने, यह सपना साकार करना है। इसके लिए राज्य की सवा तीन करोड़ जनता उन्होंने आशीर्वाद मांगा। मुस्लिम महिलाओं को मिला न्याय: अर्जुन मुंडा

सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने देश को आगे बढ़ाया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश एक है, इस संकल्प को पूरा किया। विश्व समुदाय के समक्ष भारत की साख मजबूत हुई है। सरकार ने सभी तबके का ख्याल रखा है। भाजपा शासन में झारखंड आगे बढ़ रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री आगे बढ़ रहे हैं। तीन तलाक बिल पास कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिला है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जामताड़ा कार्यक्रम के बाद संथालपरगना में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है और विपक्ष का होश गुम हो गया है। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग आए और सभा पूरी तरह सफल रही। सभा मे संथालपरगना की सभी 18 विधानसभाओं से लोग आए थे। प्रभाकर ने पहली बार जामताड़ा आने के लिए अमित शाह का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभा की सफलता के लिए आम जनता के साथ जिला प्रशासन, ए पुलिस और मीडिया के लोगों का भी आभार जताया।स्थानीय नेता में प्रभाकर व सुकुमनीहेम्ब्रम, बेबी सरकार को ही मंच पर जगह मिली। पूरी व्यवस्था को बनाने में उक्त तीनों के अलावा महामंत्री सोमनाथ सिंह, सुभाष प्रसाद समेत जिला भाजपा की टीम लगी थी। मौके पर भाजपा नेताओं में वीरेंद्र मंडल, पूर्व विधायक विष्णु भैया, बाटुल झा, तरुण गुप्ता, नपं अध्यक्ष रीना कुमारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, मनीष दुबे, अंगभूति झा, कमलेश मंडल, चंडीचरण दे, धनेश्वर मंडल, रीता शर्मा, अरविद भैया आदि थे।

रघुवर को फिर सीएम बनाएं : अन्नपूर्णा

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने जनता से झारखंड में फिर से रघुवर दास को सीएम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मानधन व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसानों का विकास होने की बात कही। कहा कि प्रधान मंत्री के कार्यकाल में भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर चल चुका है। राजमहल विधायक सह प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों से गरीबों के जीवन में बदलाव आया है। देश के पीएम, गृहमंत्री ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक देश,एक संविधान एक निशान की व्यवस्था बनाई। सभा को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, राम विचार नेताम, रमेश हांसदा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन दुमका सांसद सुनील सोरेन ने किया। इ अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, राजकुमार पहान, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री लुइस मरांडी, अमर बाउरी, राजपालिवार, रणधीर सिंह, समेत विधायक राज सिन्हा, फूलचंद मंडल, केदार हाजरा, नारायण दास, अमित मंडल, अशोक भगत, प्रवीण प्रभाकर, सत्येंद्र कुमार, सुकुमुनी हेंब्रम आदि थे।

सीएम आज मिहिजाम में जन आशीर्वाद यात्रा रथ पर होंगे सवार

जासं, जामताड़ा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत भाजपा का झंडा दिखाकर बुधवार को यहां बेना मैदान से की। सीएम उसमें खुद सवार थे। बाद में गृहमंत्री व सीएम वायु मार्ग से रांची लौट गए। गुरुवार को सीएम फिर आएंगे और मिहिजाम से रथ पर बैठ कर यात्रा की शुरुआत करेंगे । झारखंड विधानसभा का चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में होना है। अब दो-तीन महीने के समय है। भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के माध्यम से वह झारखंड की जनता से संवाद करेंगे। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी जिलों की जनता तक पहुंचने की रणनीति है। इस दौरान मुख्यमंत्री झारखंड की भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। जनता से संवाद करेंगे। 19 से 24 सितंबर तक संताल के सभी छह जिलों की मुख्यमंत्री यात्रा करेंगे। पूरे राज्य में तीन चरणों में यात्रा पूरी होगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि गु़रुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास मिहिजाम से हार जनआशीर्वाद यात्रा लेकर नाला और दुमका विधानसभाओं में रोड शो तथा सभाएं करेंगे। उनके बाद जनआशीर्वाद यात्रा 20 सितंबर को शिकारीपाड़ा, महेशपुर और पाकुड़ विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।

उज्ज्वला दीदी ने घेरा

सभा के बाद मैदान में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सभी श्रोता के लिए भोजन बना था। पर सभा के बाद पूरी भीड़ उधर ही दौड़ पड़ी। कई लोगों को भोजन नहीं मिला। इसी में पंचायतों से आई उज्ज्वला दीदी भोजन के अभाव में बिफर पड़ी। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा को खरी-खोटी सुनाने लगी। मिश्रा को घर लिया गया। अंत में मिश्रा ने अलग से उनके खाने का प्रबंधन करवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.