Move to Jagran APP

संताल के विकास के लिए राजनीतिक सोच बदलें: रघुवर

CM Raghubar das in jamtara. सीएम रघुवर दास ने कहा कि संताल के विकास के लिए किसी ने नहीं सोचा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 02:22 PM (IST)
संताल के विकास के लिए राजनीतिक सोच बदलें: रघुवर
संताल के विकास के लिए राजनीतिक सोच बदलें: रघुवर

जामताड़ा, जेएनएन। स्थानीय बेना में गुरुवार को लगी जनचौपाल में संताल परगना की गरीबी का जिम्मेदार झारखंड नामधारी पार्टियों को ठहराते हुए सीएम रघुवर दास ने सोरेन परिवार पर खूब हमला बोला। उन्होंने जनता से सोचने की अपील करते हुए कहा कि यहां गरीबी का सबसे बड़ा कारण झारखंड नामधारी पार्टी है। ऐसे लोगों ने अपना घर भरा और गरीबों का हक मारा। किसी ने जनता का विकास नहीं किया। एसपीटी-सीएनटी का उल्लंघन किया।

loksabha election banner

सीएम ने जनता से सवाल भरे लहजे में कहा सोरेन दुमका का रहने वाला है? पर सोरेन परिवार ने दुमका, बोकारो, धनबाद, रांची में घर बनाया। घर खरीद लिया। क्या यह एसपीटी-सीएनटी का उल्लंघन नहीं है। जनता को यह समझना होगा कि एसपीटी-सीएनटी का उल्लंघन नामधारी पार्टी ने किया है। क्या भाजपा सरकार में किसी को बेदखल किया गया है?

रघुवर ने कहा कि संताल के विकास के लिए किसी ने नहीं सोचा। आदिवासी भावना जगाकर वोट की पेटी भरा और अपना विकास किया। इसलिए आदिवासी की जिंदगी में पूर्व में कोई बदलाव नहीं आया। इसलिए अब सभी सोंचे, तभी संताल का विकास होगा।

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार गंदी राजनीति नहीं करती, सबका विकास करती है। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ पार्टी संप्रदायवाद तो कुछ लोग जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा संप्रदायवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा बगैर भेदभाव के सबका साथ सबका विकास कर रही है, वोट जिसने दिया या फिर जिसने नहीं भी दिया, सबको साथ लेकर सरकार चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग राजनीतिक सोच के प्रति जागरूक रहिए। लोकतंत्र में जनता मालिक हम सेवक है। जन शक्ति जाग जाएगी तो कोई नेता गलत फायदा नहीं उठा पाएगा। जनता जागी रहेगी तो डीसी भी जगा रहेगा। सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लें।

सीएम ने पहली जनवरी से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत करने की घोषणा की। कहा कि सृष्टि नारी शक्ति से चलती है। इसलिए बेटी को जन्म देकर उसे बचाना भी है। केंद्र की भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और झारखंड सरकार का नारा पहले पढ़ाई फिर विदाई है। इस योजना के तहत बेटी के लालन-पालन, पढ़ाई से शादी होने तक सरकार बेटी की माँ को प्रोत्साहन राशि देगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.