बिदापाथर थाना परिसर में चलाया गया सफाई अभियान
बिदापाथर (जामताड़ा) रविवार को बिदापाथर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व चौकीदारों ने
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:15 AM (IST)
बिदापाथर (जामताड़ा) : रविवार को बिदापाथर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व चौकीदारों ने परिसर की साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर में व्याप्त गंदगी की सफाई की गई। एएसआइ जयदेव मुर्मू ने बताया कि कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए साफ सफाई आवश्यक है। हम सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। स्वच्छता ही निरोग रहने का मूल मंत्र है। मौके पर एएसआइ रविरंजन कुमार, नारायण महतो, प्रेमानंद, अंगद सिंह, बलदेव मेहरा, रघुनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें