इंजनों की बढ़ती मांग व खरीद प्रणाली पर मंथन
जामताड़ा : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के क्लब परिसर में गुरुवार को चिरेका के ि
जामताड़ा : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के क्लब परिसर में गुरुवार को चिरेका के विद्युत इंजनों की बढ़ती हुई मांग व उसके संदर्भ में सामग्रियों को ई-प्रोक्योरमेंट के माध्यम से खरीद प्रणाली पर विशेष चर्चा के लिए अंतर्राष्ट्रीय विक्रेताओं का अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें देशभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के 22 उद्योगों के अलावा विदेशों से आए लगभग 45 विक्रेताओं में चेक गणराज्य, इटली, फिनलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्•ारलैंड, फ्रांस, जापान और अमेरिका के मूल उपकरण निर्माता, ओईएम के प्रतिनिधि भी शरीक हुए।
चिरेका जीएम पीके मिश्रा ने अधिवेशन का दीप जलाकर विधिवत उद्घाटन किया। प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्रीकांत राय, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर राम प्रकाश प्रधान, डीके मंडल, वित्त सलाहकार रविज सेठ, प्रधान मुख्य इंजीनियर डीसी चौधरी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. मजूमदार उपस्थित थे। अधिकारियों ने चिरेका की खरीद प्रक्रिया, ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रतिनिधियों को दी। महाप्रबंधक पीके मिश्रा ने भारतीय रेल द्वारा विक्रेताओं को दिये जा रहे प्रावधानों के बारे में बताया। उद्योग और नए उद्यमी के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहन की भी जानकारी दी।
प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्रीकांत राय ने कहा कि इस आयोजन से उद्योगों एवं चिरेका में ई-प्रोक्योरमेंट में पारस्परिक विकास का मार्ग सशक्त होगा।