क्रिसमस आज, चर्च के साथ घर भी सजे
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) ईसाई धर्म से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस बुधवार को है। इसे लेकर क्षेत्र के नवाडीह मतुवाडीह महेशपुर छाताबाद आदि गांवों के चर्च और इसाई धर्मावलंबियों के घर सज-धजकर तैयार हो गए हैं। विभिन्न गांवों के चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा हो रहा है।
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : ईसाई धर्म से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस बुधवार को है। इसे लेकर क्षेत्र के नवाडीह, मतुवाडीह, महेशपुर, छाताबाद आदि गांवों के चर्च और इसाई धर्मावलंबियों के घर सज-धजकर तैयार हो गए हैं। विभिन्न गांवों के चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा हो रहा है। बड़ा त्योहार क्रिसमस को लेकर अनुयायियों में हर्ष का माहौल है। चर्च में क्रिसमस को लेकर काफी इंतजाम किया गया। पूरे परिसर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्म के लिए गौशाला बनाए गए हैं। इन गोशालों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
ईसाई धर्मावलंबी मनोज दास ने बताया कि मंगलवार रात में प्रभु यीशु का जन्म होगा और पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बुधवार की सुबह विशेष प्रार्थना की जाएगी। प्रभु यीशु शांति, भाईचारा और बलिदान के प्रतीक है। इसलिए इस पर्व के अवसर पर हम पूरे विश्व मे शांति, अमन-चैन के लिए प्रार्थना करेंगे। प्रभु यीशु आपसी भाईचारा का संदेश पूरे विश्व को दिए थे। प्रभु यीशु ने बदले की भावना को छोड़कर दुश्मन को भी अपनाने का संदेश दिया था। जन्म के बाद सुबह की प्रार्थना में चर्च में लोग जुटेंगे। बुधवार को गांव में उत्सवी माहौल रहेगा। त्योहार को भव्य बनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
त्यौहार को लेकर बाजार में भी रही रौनक : क्रिसमस पर्व को लेकर बाजारों में ईसाई धर्मावलंबियों ने जमकर खरीददारी की। बड़ा दिन को त्यौहार के रूप में मनाने को लेकर दुकानदारों की भी बल्ले-बल्ले रही। चारो ओर क्रिसमस के सामानों से दुकानें सजी हुई मिली। लोग नए कपड़े आदि भी खरीदें। दुकानों में स्टार, जिगल बेल के परिधान, ईसा मसीह की तस्वीर व घरों को सजाने के लिए क्रिसमस के पौधों तथा आधुनिक विद्युत व संगीत युक्त खिलौनों की बिक्री जमकर हो रही है। स्टेशनरी दुकानों में उपहारों की बिक्री भी देखी जा रही है। लोग मिठाई भी ले रहे हैं।