विजय दिवस पर स्कूल में चित्राकंन प्रतियोगिता आयोजित
रेलपार स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर चित्रांकन निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा): रेलपार स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर चित्रांकन, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारहवीं के कुल 151 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कारगिल युद्ध के ऊपर चित्रांकन, निबंध लिखना था। इसके अलावा कारगिल युद्ध विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। मौके पर अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चित्र उकेरा। मौके पर प्राचार्य दिनेश प्रसाद ठाकुर, विश्वजीत लायक, चंडी चरण दे, विवेकानंद यादव, अनवर अंसारी, प्रफुल्ल मंडल, योगेन्द्र मिश्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।