खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल बच्चे पुरस्कृत
विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर (करमाटांड़) में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर नंदनकानन में संचालित महिला सिलाई सेंटर के तत्वाधान में पिकनिक व खेलकूद प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के सच्चिदानंद सिन्हा देवाशीष मिश्र समीर हाजरा मानस बनर्जी राजेश मंडल आदि उपस्थित थे।
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर नंदनकानन में संचालित महिला सिलाई सेंटर के तत्वाधान में पिकनिक व खेलकूद प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के सच्चिदानंद सिन्हा, देवाशीष मिश्र, समीर हाजरा, मानस बनर्जी, राजेश मंडल आदि उपस्थित थे। रविवार को खेलकूद व पिकनिक को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। म्यूजिकल चेयर में बच्चों के ग्रुप में अजमत बिलाल, साकेत कुमार, अक्षत मोदी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में म्यूजिकल चेयर में अफरीन खातून, नसीमा खातून, रकीबा बानो व बच्चियों में स्नेहा कुमारी, रानी परवीन, सेल्फी सुल्ताना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। जबकि बोल पासिग में नसीबा खातून, मुस्कान कुमारी, कनीस फातिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त की। विजय प्रतिभागियों को विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के लोगों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की आयोजक ज्योति शाह ने बताया कि पिकनिक व खेलकूद प्रतियोगिता नव वर्ष पर की गई।