Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यासागर रेलवे स्टेशन का बदलने लगा दृश्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 18 Dec 2019 06:15 PM (IST)

    विद्यासागर (जामताड़ा) हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेलवे मार्ग पर स्थित विद्यासागर रेलवे स्टेशन पूरी तरह हाईटेक स्टेशन के रूप में विकसित हो रही है। पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि के कारण ही विद्यासागर (करमाटांड़) रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया। आसनसोल रेलवे डिवीजन के इस स्टेशन को हाईटेक बनाने में रेलवे प्रशासन व सरकार जोर-जोर से लगी हुई है। विद्यासागर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर विद्यासागर की जीवनी चित्र के साथ उकेरी गई है। यहां आनेवाले हर यात्री राहगीरों को विद्यासागर की हर छोटी-बड़ी बातों की जानकारी देते हुए आकृतियां बरबस आकर्षित करती हैं।

    विद्यासागर रेलवे स्टेशन का बदलने लगा दृश्य

    विद्यासागर (जामताड़ा) : हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेलवे मार्ग पर स्थित विद्यासागर रेलवे स्टेशन पूरी तरह हाईटेक स्टेशन के रूप में विकसित हो रही है। पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि के कारण ही विद्यासागर (करमाटांड़) रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया। आसनसोल रेलवे डिवीजन के इस स्टेशन को हाईटेक बनाने में रेलवे प्रशासन व सरकार जोर-जोर से लगी हुई है। विद्यासागर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर विद्यासागर की जीवनी चित्र के साथ उकेरी गई है। यहां आनेवाले हर यात्री, राहगीरों को विद्यासागर की हर छोटी-बड़ी बातों की जानकारी देते हुए आकृतियां बरबस आकर्षित करती हैं। इतना ही नहीं विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर ही विद्यासागर पार्क बन रहा है। वहां स्टेचू बनाने की भी पहल हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---क्या-क्या निर्माण होना है : विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैदल ओवरब्रिज का निर्माण, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टिकट काउंटर का निर्माण, यात्रियों की सुविधा के लिए फिल्टर वाटर की व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा के लिए अप एंड डाउन प्लेटफॉर्म का सुंदरीकरण व शौचालय उक्त व्यवस्था, स्टेशन मास्टर व प्रमुख रेलवे कार्यालय का सुंदरीकरण, विश्राम गृह में सुंदरीकरण, विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर पार्क का निर्माण, जल संग्रह को लेकर तालाब का निर्माण, पौधारोपण, रेलवे स्टेशन से पीडब्ल्यूआइ का सड़क निर्माण, यात्रियों के टहलने के लिए विशेष व्यवस्था, स्टेशन के बाहर रेलवे परिसर में अत्याधुनिक शौचालय निर्माण, रेलवे पुलिस कर्मियों के लिए विशेष भवन का सुंदरीकरण, यात्री शेड का निर्माण समेत दर्जनों कार्य करोड़ों रुपये से किया जा रहा है।

    कब होगा उद्घाटन : कई योजनाओं का निर्माण पूर्ण रूप से हो चुका है। ऐसे में रेलवे टिकट काउंटर अप प्लेटफॉर्म पर बना है। शेड निर्माण समेत कई योजनाओं का उद्घाटन डीआरएम जनवरी माह में कर सकत हैं।

    ---साइबर की बदनामी : विद्यासागर रेलवे स्टेशन समेत पूरे इलाके की ऐतिहासिक महत्ता पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि नंदनकानन को लेकर लंबे अर्से से है। कुछ सालों से साइबर अपराध के चलते बदनाम भी हैं। लोग इस बात को लेकर अपने में शर्मिदगी महसूस करते हैं। इतना ही नहीं पूर्व में भी विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर छोटी-मोटी छिनतई, पॉकेट मारी व नशाखुरानी जैसे अपराधों से लोग भय खाते थे। रेलवे पुलिस प्रशासन ने इन अपराधों पर अंकुश लगाकर अपराधियों पर नकेल कसा है। साइबर पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

    ---क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक : स्टेशन प्रबंधक एमपी सिंह ने कहा कि रेलवे के वरीय अधिकारी की अनुमति पर विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्य किया जा रहा है। कई सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। स्टेशन को सुंदर लुक दिया जा रहा है। स्टेशन की सुंदरता यात्रियों के अलावा यहां से गुजरनेवाले हर यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।