छेड़खानी मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
नाला (जामताड़ा) नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत लखियाड़ा गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM (IST)
नाला (जामताड़ा): नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत लखियाड़ा गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार लखियाड़ा गांव की महिला ने नाला थाना में एक लिखित आवेदन देकर शुक्रवार की रात को मामला दर्ज करवाया है। पिछले 19 अक्टूबर को महिला लखियाड़ा गांव के समीप जंगल में पता तोड़ने गई थी। इसी दौरान पश्चिम बंगाल से सटे कांकड़ तला गांव के विष्णु गोराई, रविलाल मंडल एवं विकास मंडल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। तीनों ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया। इसी आरोप में शुक्रवार रात को तीनों के खिलाफ नाला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें